Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

बाराबंकी : महादेवा में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया

पुरुषोत्तम मास के प्रथम सोमवार पर लोधेश्वर महादेवा के प्रसिद्ध शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच लगभग दो लाख से अधिक लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मनवांछित फल की कामना की। इस दौरान जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की।

24 Jul 2023

बाराबंकी : महादेवा में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया

बाराबंकी। पुरुषोत्तम मास के प्रथम सोमवार पर लोधेश्वर महादेवा के प्रसिद्ध शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच लगभग दो लाख से अधिक लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मनवांछित फल की कामना की। इस दौरान जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की।

महादेवा में रविवार की संध्या से ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा जनपद उन्नाव, कानपुर, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, और आसपास के कई जिलों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। आधी रात तक मंदिर व मेला परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। भारी भीड़ के चलते मंदिर प्रशासन ने अर्धरात्रि से ही पूजन अर्चन व जलाभिषेक के लिए मंदिर के पट खोल दिए। जालीदार बेरीकेटिंग के बीच कतार बद्ध तरीके से लोग पूजन अर्चन व जलाभिषेक के लिए मंदिर में भक्त प्रवेश करते रहें। हर-हर महादेवा, बम-बम भोले के जयकारों से समूचा मेला परिक्षेत्र गुंजायमान हो रहा था।

मंदिर के गर्भ गृह में एडिशनल एसपी आशुतोष मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक रामनगर, स्वयं मोर्चा संभाले हुए थे। वही, निकास द्वार पर थानाध्यक्ष जहांगीराबाद अजय कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ मौजूद है।

लोधेश्वर महादेवा मन्दिर में आये भक्तों और कांवड यात्रियों पर लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होते भक्तों ने भोलेनाथ की जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने योगी-मोदी के जमकर जयकारे लगाएं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News